हजारीबाग: राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों हेतु जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। उक्त परीक्षा में कुल 754 परीक्षार्थी नामित हैं, जिनमें पूर्व दिवस की परीक्षा में 677 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। मंगलवार को आयोजित परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा में प्रथम पाली में 200 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में 126 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के क्रम

में आयुक्त ने केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, आयुक्त सचिव, संबंधित कर्मियों एवं पुलिस बल को परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचाररहित वातावरण में संचालित हो रही है। केंद्र पर सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सहायक केन्द्राधीक्षक सह आयुक्त के सचिव संग परीक्षा संचालन से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

