हजारीबाग में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। 2 जून को आयोजित इस अभियान के तहत पुलिस जीप से रिकॉर्डेड संदेशों का प्रसारण कर लोगों को यातायात नियमों और नो पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात समेत पुलिसकर्मियों और गृहरक्षकों की टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों

और बाजार क्षेत्रों में घूम-घूमकर जागरूकता अभियान चलाया। त्रिमूर्ति चौक, डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, मटवारी चौक, कोर्रा चौक, इंद्रपुरी चौक, पानी टंकी, ख्वाजा चौक, झंडा चौक और पंच मंदिर चौक सहित कई स्थानों पर माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही नो पार्किंग क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों के पालन और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

