पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रेवाली के मैंगो गार्डन वॉलीबॉल ग्राउंड में देर रात फीता काटकर वॉलीबॉल टूर्नामेंट किया उद्घाटन खेल युवाओं में अनुशासन, संघर्षशीलता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं- मुन्ना सिंह हजारीबाग- सदर विधानसभा क्षेत्र के रेवाली स्थित मैंगो गार्डन वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार देर रात पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने फीता काटकर किया। युवा साथियों पीयूष, रिशु, राजदीप, गोलू एवं प्रिंस द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।उद्घाटन के बाद मुन्ना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का मजबूत

आधार है। खेल युवाओं में अनुशासन, संघर्षशीलता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जो उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे खेल आयोजन छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा खेल और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। वहीं पूर्व प्रत्याशी ने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे और क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य विकास कुमार राम, राजेश सिंह, पिंटू सिंह, विवेक शर्मा, सुनील सिंह, सुबोध राय, उपेंद्र सिंह, प्रीतम शर्मा, गुजर राय, जितेन्द्र, अरुण सिंह एवं विक्की शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

