कैमूर पहुंचे समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर विधानसभा के कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया सीपीआई के(CPI,MLA) अजय कुमार ने एनडीए सरकार पर तंज कसा है,उन्होंने कहां की पैसे का प्रलोभन देकर भाजपा ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाया है,लेकिन जो जनता से वादा किया था वह अभी तक पूरा नहीं किया है, वहीं अजय कुमार ने कहा कि बिहार में ही नहीं पूरे देश में सभी नागरिकों को वोट देने का बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने संविधान के तहत जगह दिया है,लेकिन भाजपा की सरकार जनता को पैसा का प्रलोभन देकर चुनाव जीतती है, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में जनता को 10 हजार रुपए का प्रलोभन देकर एनडीए की सरकार बनाया है,और सत्ता मिलते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कुर्शी छीन लिए। आगे उन्होंने

कहा कि जितने के पहले भाजपा ने बिहार से पलायन खत्म करने की बात कही थी लेकिन पलायन खत्म नहीं हुआ,इसके साथ ही युवाओ को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन वह भी झूठा साबित हुआ, नतीजा यह है कि बिहार के युवा आज भी अपना परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए मजबूर हैं, यह सरकार सिर्फ बातें करती है और वादा भूल जाती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर भाजपा बैलेट पेपर से चुनाव कराले तो वह भारत के किसी भी राज्य में जीत नहीं सकती इनका हालत खराब हो जाएगा,उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा अपनी सरकार बनाना चाहती थी और हांसिल भी कर लिया,क्योंकि भाजपा के अमित शाह ने पटना में कहा था शाम, दाम,दंड,भेज,मतलब किसी भी तरह से चतुराई से या दबंगई से या पैसे के दम पे सरकार बनाएंगे और वहीं हुआ उन्होंने 10 हजार का लालच देकर बिहार में अपनी सरकार बना लिया। उन्होंने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जीतना वादा चुनाव से पहले इन्होंने किया था वो वादा कहां है,बिहार की जनता को 10 हजार दिए इससे क्या रोजगार हो सकता है। अगर देना ही था तो 2 -2 लाख क्यों नहीं दिए, केवल छल कपट से चुनाव जीतना जानते हैं।

