मध्य पूर्व से बड़ी खबर सामने आ रही है। लेबनान में इजराइली सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बातचीत होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में जारी इजराइली हमलों और बढ़ते नागरिक हताहतों को लेकर ट्रम्प ने नेतन्याहू के प्रति नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि ट्रम्प ने फोन पर इजराइली कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बातचीत ऐसे समय हुई जब ईरान ने चेतावनी दी थी कि यदि

इजराइली सैन्य कार्रवाई जारी रही तो वह अमेरिका के साथ चल रही वार्ताओं से पीछे हट सकता है। माना जा रहा है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कूटनीतिक प्रयासों पर पड़ रहे असर को लेकर ट्रम्प की नाराजगी सामने आई। फिलहाल इस रिपोर्ट को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है, लेकिन इस घटनाक्रम ने मध्य पूर्व की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।”

