सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर सामने आई है। सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना 750 से 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि चेन्नई में 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2 लाख 79 हजार 900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।

ताजा कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास और 22 कैरेट सोना 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोने में आई इस गिरावट से खरीदारी करने वालों के लिए अच्छा अवसर बन सकता है, जबकि चांदी के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।”

