खेल और आध्यात्म का एक खूबसूरत संगम देखने को मिला है। आईपीएल में RCB की शानदार जीत के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें कि आईपीएल

सीजन के दौरान भी यह चर्चित जोड़ी वृंदावन पहुंची थी और संत के दर्शन किए थे। RCB की जीत के बाद एक बार फिर दोनों के वृंदावन पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। श्रद्धा और भक्ति से जुड़ा यह दौरा फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

