मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अस्थायी कर्मचारियों और लोकल यूथ सर्वेयर्स ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रैली निकालकर राजस्व मंत्री के बंगले का घेराव किया। रैली के दौरान “नौकरी बहाल करो”, “मासिक वेतन निर्धारित करो”, “राजस्व विभाग का कर्मचारी दर्जा दो” और “मुफ्त में काम कराना बंद करो”

जैसे नारों से भोपाल की सड़कें गूंज उठीं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से कार्य करने के बावजूद उन्हें न तो स्थायी दर्जा मिला है और न ही नियमित वेतन। आंदोलन का नेतृत्व वासुदेव शर्मा और वीरेंद्र गोस्वामी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की और चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

