धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बहीयारडीह क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और कोयला चोरी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर क्षेत्र में चल रही कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध कोयला खनन और तस्करी का कारोबार जारी है। इससे जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं स्थानीय लोगों की

सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध खनन के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। उन्होंने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

