मनोरंजन जगत से एक खास खबर सामने आई है। बिहार की रहने वाली अभिनेत्री संचिता बसु की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का सीजन-2 अब 19 जून को रिलीज होने जा रहा है। इसके ट्रेलर का भव्य लॉन्च आज पटना में किया गया। इस मौके पर वेब सीरीज की लीड एक्टर संचिता बसु और अभिनेता धवल ठाकुर भी मौजूद रहे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान संचिता ने बताया कि दूसरे सीजन की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहले सीजन का अंत हुआ था। संचिता ने कहा कि इस बार दर्शकों को कहानी में कई नए मोड़, चुनौतियां, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और बदले की

कहानी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि सीजन-2 में एक महिला के जीवन में आने वाले बदलावों और उसके संघर्षों को बेहद भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। अभिनेत्री ने कहा कि हर बदले के पीछे एक दर्द छिपा होता है और उसी दर्द की कहानी इस नए सीजन में दर्शकों के सामने आएगी। ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और अब सभी की नजरें 19 जून की रिलीज पर टिकी हैं।

