दिल्ली के बुराड़ी इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, इलाके में हुए एक जोरदार धमाके के बाद एक मकान धराशायी हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं। घायलों और हताहतों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील की है।

