अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस साल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ विचार-विमर्श के बाद यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 670 कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि 57 दिनों तक चलने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती होगी। सुरक्षा बल जम्मू-

कश्मीर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों और यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों में जुटी हुई हैं।”

