पाकुड़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत |

पाकुड़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच दिवसीय अभियान की शुरुआत |

लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई।‌ गत 01 जून को प्रमंडलीय कार्यालय पाकुड़ तथा वन प्रक्षेत्र कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा के निर्देश पर वन कर्मियों ने कार्यालय आने के लिए साइकिल और टोटो का प्रयोग किया।

आगामी 2 जून को स्कूलों बच्चों को फासिल्स पार्क पर भ्रमण कराया जाएगा, 03 जून को ज़िले के प्रखंड कार्यालय में सफाई अभियान चलाया जाएगा। 4 व 5 जून को क्रमशः अनुमंडल कार्यालय परिसर में सफ़ाई अभियान व पौधारोपण किया जाएगा एवं सिदो कान्हो पार्क से वन प्रमंडल कार्यालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *