बड़कागांव प्रखंड स्थित सिरमा पंचायत में चोरका एवं पड़रिया गांव के बीच शिव मंदिर के समीप बड़की होरहोरी नदी पर मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री चौधरी ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। अब जाकर यह मांग पूरा हुआ है और पुल का निर्माण होगा। इसके निर्माण से चोरका, पड़रिया एवं आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। बरसात के दिनों में नदी पार करने में होने वाली कठिनाइयों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया बल

मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जा सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य भोला महतो, संदीप कुशवाहा, भाजपा प्रखंड महामंत्री नरसिंह प्रसाद, अवध किशोर कुमार,धर्मनाथ महतो, संजय विश्वकर्मा, महादेव साव, लालजी महतो, मुंशी महतो, गंगाधर लोहार, रमन कुमार, संजय महतो, बेचन राणा, गुलाब ठाकुर, रीना देवी, सरस्वती देवी, गंगाधर साहू, दिनेश्वर महतो, सरोज कुमार, रामदेव महतो, भवानी महतो, जगदीश कुमार, पायल कुमारी, रंगीला कुमारी, गुरदयाल महतो, तुलेश्वर साल, भगवान मिस्त्री, नारायण महतो, सीकरी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अरुण महतो, आजसू छात्र संघ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

