हजारीबाग के Center of Performing Arts द्वारा विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नशामुक्ति और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और अंधविश्वास तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दिखाया कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए कितनी घातक साबित हो सकती है।

वहीं डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा के कारण महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय और हिंसा पर भी प्रभावशाली संदेश दिया गया। दीपक, शशिकांत, भीम, अनित, शिवानी, नंदनी, अरुण, मनोज पुरी, अमित कुशवाहा, अनिल और कृष्णा सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा कार्यक्रम में शामिल हुए और इस पहल को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

