पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक ने ईद की खुशी में गरीबों को शामिल करते हुए उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाया। ईद के मौके पर उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में सैंकड़ों गरीबों को भोजन कराया। समाजसेवी लुत्फल हक की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में पिछले करीब तीन साल से भी ज्यादा समय से हर दिन रात्रि में नियमित रूप से करीब तीन सौ लोगों को खाना खिलाया जाता है। ईद के मौके पर भोजन में विशेष व्यंजन शामिल किया गया था। लुत्फल हक खुद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने खुद अपने हाथों से भोजन कराया। लोगों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया। इस दौरान लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस मौके पर लुत्फल हक ने कहा कि मैं पर्व त्यौहारों के

मौकों पर यहां पहुंचने का प्रयास करता हूं। मुझे इससे खुशी और सुकून मिलता है। ईद की खुशी में हमारे समाज के इस वर्ग को शामिल कर काफी अच्छा लग रहा है। इस दौरान रेलवे पैसेंजर संगठन से जुड़े युवा सामाजिक कार्यकर्ता राणा शुक्ला ने समाजसेवी लुत्फल हक की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि लुत्फल हक समाजसेवी के रूप में गरीबों का मसीहा है। पाकुड़ रेलवे स्टेशन में हर दिन करीब तीन सौ लोग अपनी भुख मिटाते हैं। जिन्हें शायद कभी भुखा ही सोना पड़ता होगा। अपनी काफी व्यस्तता के बावजूद गरीबों को समय देते हैं। इससे साफ पता चलता है कि गरीबों के लिए लुत्फल कितना सोचते हैं।
