हजारीबाग पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 31 मई की रात जिलेभर में अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों ने किया। अभियान के तहत कुल 44 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 175 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित 101 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 64 मनचले व्यक्तियों को थाने

लाया गया। पूछताछ और चेतावनी के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया, जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में अड्डेबाजी या असामाजिक गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

