मौसम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, बादल और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल देशभर में हीटवेव की स्थिति समाप्त हो गई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं राजस्थान में मौसम ने अलग ही रूप दिखाया है। राज्य के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन धूल भरी आंधी और रेतीले बवंडर देखने को मिले। चूरू, श्रीगंगानगर और बीकानेर समेत कई जिलों में तेज आंधी

के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सबसे डरावना मंजर चूरू में देखने को मिला, जहां धूल का इतना बड़ा गुबार उठा कि दिन में ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। वहीं जैसलमेर में भी रेतीले तूफान के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। फिलहाल बदलते मौसम ने गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन कई इलाकों में आंधी और धूल भरे तूफान परेशानी का कारण बने हुए हैं।

