उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पुल हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से कुछ समय पहले मृतक युवक कुलदीप ने अपने मोबाइल से बनाया था। वीडियो में तेज तूफान और खराब मौसम के बीच कुलदीप डरे हुए अंदाज में चिल्लाता हुआ दिखाई देता है। वह आसपास

मौजूद लोगों को सावधान रहने और क्रेन पर काम कर रहे मजदूरों को वहां से हटने की चेतावनी भी देता सुनाई दे रहा है। वीडियो में तेज हवाओं और खौफनाक आवाजों की गूंज भी साफ सुनाई दे रही है। कुछ ही देर बाद हुए हादसे में छह मजदूरों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

