लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए राजस्थान के किशनगढ़ पहुंचे। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot, पूर्व उपमुख्यमंत्री Sachin Pilot, राजस्थान कांग्रेस

अध्यक्ष Govind Singh Dotasra, नेता प्रतिपक्ष टिकाराम जूली तथा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत और अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के अभियान पर चर्चा की। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना बताया जा रहा है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

