आईपीएल फाइनल में RCB की जीत के बाद आंध्र प्रदेश के कुरनूल में कुछ समर्थक बेकाबू हो गए। देर रात सड़क पर ट्रैफिक रोककर हंगामा किया गया

और एक प्राइवेट बस पर पत्थरबाजी कर उसके शीशे तोड़ दिए गए। घटना से बस में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

