पटना में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद एक खास सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षक Khan Sir ने परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को मेडल और पुलिस यूनिफॉर्म प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चयनित

उम्मीदवार और उनके परिजन मौजूद रहे। खान सर ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा करने का आह्वान किया।

