फ्रांस की राजधानी पेरिस में PSG की चैंपियंस लीग जीत के बाद जश्न हिंसक हो गया। हजारों समर्थक सड़कों पर उतर आए, लेकिन खुशी का माहौल जल्द ही हंगामे में बदल गया। कई जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आईं। पुलिस के अनुसार, उपद्रव के मामले में 79 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हंगामे के दौरान कई वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि एक पुलिस

अधिकारी भी घायल हो गया। बताया गया कि करीब 20 हजार लोग चैंप्स-एलिसी एवेन्यू पर जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे। वहीं पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम के आसपास भी भारी भीड़ देखी गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और कई मेट्रो स्टेशन तथा ट्राम सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ीं।

