उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के आरोपी जितेंद्र पाठक उर्फ विराज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चे की मां रति से शादी करना चाहता था। लेकिन रति ने यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि उसका एक बेटा है। इसी बात से

नाराज होकर आरोपी ने मासूम को रास्ते का रोड़ा मान लिया। शनिवार को वह आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और कथित तौर पर उसे जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी की, जहां आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब सख्त सजा दिलाने की तैयारी में जुटी है।

