पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को संपन्न हुआ। राज्यपाल आरएन रवि ने शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार को सरकार की प्रशासनिक संरचना को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए मंत्रिमंडल में दीपक बर्मन, तॉपस रॉय, डॉक्टर शंकर

घोष, गार्गी दास घोष, अशोक डिंडा, पूर्णिमा चक्रवर्ती, दूध कुमार मंडल और डॉक्टर इंद्रीनल खान सहित कई नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा अर्जुन सिंह, मौमिता बिस्वास मिश्रा, विशाल लामा और जोएल मुर्मू जैसे नाम भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इस विस्तार से विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियों का…

