आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। विराट ने अपनी पारी में आकर्षक चौके और छक्के लगाते हुए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा लगातार विराट

और आरसीबी टीम को चीयर करती नजर आईं। जैसे ही विराट ने अपना अर्धशतक पूरा किया, अनुष्का खुशी से झूम उठीं और उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। वहीं आरसीबी के चैंपियन बनते ही पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया। अनुष्का ने अपने दोस्तों को गले लगाकर खुशी जाहिर की, जबकि विराट ने मैदान से उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया। जीत के बाद विराट और अनुष्का का विक्ट्री हग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे फैंस फाइनल का सबसे यादगार और भावुक पल बता रहे हैं।

