भारतीय जनता पार्टी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत हजारीबाग जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सहसंयोजक एवं हजारीबाग प्रमंडल प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता द्वारा की गई। रघुनाथ गुप्ता (नूतन नगर, कोर्रा) को जिला संयोजक तथा राजू मेहता (पदमा) एवं रोहित कुमार राय (बड़कागांव) को जिला सहसंयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक यादव की उपस्थिति रही। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा स्वच्छ भारत अभियान को जन-

जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर नरेश कुमार यादव, आशीष कुमार, विनय कुमार, बजरंगी कुमार, संदीप कुमार, रोहित राज, सोनू कुमार, आर्य कुमार, कृष कुमार, सनी यादव, अमन मेहता, निखिल गुप्ता, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, शुभम, राहुल सिंह, अमित, विकास, रोशन सिंह, आकाश सिंह, चिंकू, सूरज सिंह, कृष्ण ठाकुर, जय कुमार ठाकुर, रणधीर कुमार, राहुल कुमार एवं रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

