हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दस करोड़ की लागत से बनने वाली छः योजनाओं का शिलान्यास किया। विभिन्न गावो में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे सांसद व विधायक व ग्रमीणों ने जोरदार स्वागत किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मनोज और मनीष की जोड़ी मिलकर क्षेत्र में विकास की गति को दोगुनी रफ्तार देगी। विधायक ने कहा कि वे जनता से किए गए अपने चुनावी वादों को पूरा

कर रहे है। आपकी लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्रमुख योजनाओं का हुआ शिलान्यास एनएच-2 कर्बला चौक से केवला होते हुए बेला तक 3 किमी, आईयो रोड स्थित गोपाल सिंह के घर से चक-बाराडीह होते हुए नगवां तक 2.5 किमी, पीडब्ल्यूडी रोड हथिया से जामुनचक तक 2.5 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य। प्राथमिक विद्यालय चपरीकलां में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार अतिरिक्त कमरों का निर्माण। ग्राम दादपुर में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषक पाठशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ।

