राधाकृष्ण भजन मंडली द्वारा निकाला गया नगर संकीर्तन |

राधाकृष्ण भजन मंडली द्वारा निकाला गया नगर संकीर्तन |

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में अवस्थित सिदो कान्हो नगर सह छोटी अलिगंज मोहल्ले से राधाकृष्ण भजन मंडली द्वारा नगर संकीर्तन निकाला गया। भजन कीर्तन करते हुए नगर संकीर्तन पूरे वार्ड में घूमा। इस मामले पर वार्ड नंबर तीन के पूर्व पार्षद अजय रविदास ने बताया कि उक्त कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से किया जा रहा है जिसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग भाग लेने आते हैं।

पहला वैशाख से शुरू हुए तीस दिवसीय भजन कीर्तन कार्यक्रम के समापन के दिन नगर भ्रमण किया जाता है एवं सामुहिक भोजन भी करवाया जाता है। कार्यक्रम में रतन पंडित, सचिन हलदार, सुबोध मंडल, अधीर सरकार, लखपति प्रमाणिक, मंटू भास्कर, बीशु मंडल, सोमिर सरकार, लखन सरकार, सुनील रविदास ने भाग लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *