केरेडारी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय केरेडारी ने एक जन-जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। जागरूकता रैली ओम शांति भवन केरेडारी से शुरू हुई जो केरेडारी के विभिन्न गलियों से होते केरेडारी मुख्य चौक तक गई। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था के सैकड़ों सदस्य शामिल थे। उन्होंने हाथों में तंबाकू विरोधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। सभी बीके सदस्यों ने खुद तम्बाकू मुक्त रह एक व्यक्ति को तम्बाकू मुक्त बनाने

की प्रतिज्ञा भी ली। रैली के दौरान बीके सदस्यों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें। अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को नशे की लत से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में संचालिका सहित बीके योगेंद्र भाई , बीके भीम भाई , बीके रीतू भाई , बीके धनीनाथ भाई , बीके अशोक भाई , बीके सुभाष भाई ,बीके रंजन भाई , बीके पारस भाई , बीके राजेंद्र भाई ,बीके अमित भाई , बीके सूरज भाई , बीके फूल माता , बीके अंजली बहन , बीके दीपशिखा बहन , बीके संगीता बहन , बीके रेखा बहन , बीके निशा बहन , बीके लीलावती माता सहित कई सदस्य उपस्थित रहें।

