जिले के लिट्टीपाड़ा थाना सिमलांग ओ पी क्षेत्र के बड़ा चटकम स्थित जंगल में एक मृतक के शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सिमलांग ओ पी कांड संख्या27/2026, धारा 103(1//238/3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक एस आइ टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में शव की पहचान सुनील पहाड़िया, पिता चमरा पहाड़िया, ग्राम राजाभीठा, थाना सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा के रूप में की गई। लगातार छापेमारी

अभियान चलाकर 48 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त दो अपराधकर्मियों क्रमशः जालिया पहाड़िया एवं धर्मा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया एवं हत्या में प्रयुक्त पत्थर को कब्जे में ले लिया गया। धराए दोनों व्यक्ति ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। टीम में एस डी पी ओ कुमार गौरव, पुलिस निरीक्षक, लिट्टीपाड़ा प्रभाग बाबुराम भगत, पुलिस अवर निरीक्षक क्रमशः बलवंत दूबे, दिलीप बास्की, मुन्ना प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार पाठक शामिल थे।

