हजारीबाग: अन्नदा महाविद्यालय में झारखंड के उच्च शिक्षा निदेशक एवं आईएएस अधिकारी सुधीर बारा ने दौरा कर शैक्षणिक विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. नीलमणि मुखर्जी ने उनका स्वागत किया। संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों

ने शोध एवं अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी। सुधीर बारा ने महाविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद संस्थान शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने महाविद्यालय के विकास से जुड़ा विस्तृत प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश भी दिया।

