पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कालिम्पोंग क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सबसे ज्यादा असर कालिम्पोंग टाउन के 10th माइल इलाके में देखने को मिला, जहां भारी बारिश

के चलते फ्लैश फ्लड जैसे हालात बन गए। तेज पानी के बहाव में सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलें बह गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

