उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। दूध, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के बाद अब बिजली भी महंगी हो गई है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर पड़ेगा। जून महीने के बिल में मार्च माह के बकाया फ्यूल सरचार्ज की वसूली की जाएगी, जिससे लोगों को

अतिरिक्त भुगतान करना होगा। फ्यूल सरचार्ज यानी ईंधन अधिभार वह अतिरिक्त शुल्क है, जो बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन में बढ़ी लागत की भरपाई के लिए लिया जाता है। कोयला, गैस और अन्य ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते यह शुल्क बढ़ाया गया है। ऐसे में जून का बिजली बिल उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।

