पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। शुक्रवार दोपहर आसमान में घना अंधेरा छा गया और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और भीषण तूफान ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार करीब 88 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज आंधी के चलते कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसका असर सड़क, रेल और मेट्रो सेवाओं पर भी देखने को मिला, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री

अग्निमित्रा पॉल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार की बेटी की शिक्षा और रोजगार के विषय में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उधर प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। फिलहाल बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तूफान ने कोलकाता की रफ्तार को काफी हद तक प्रभावित कर दिया है।

