उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार को आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई। 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने कई इलाकों में पेड़ों को उखाड़ दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तूफान के कारण कई जगह बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। उरई समेत

कई क्षेत्रों में पानी और बिजली की समस्या बनी हुई है। हालांकि बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो रही है। तेज आंधी के बाद मची तबाही से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

