हरियाणा के गुरुग्राम से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है, जहां तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिल्हड़ स्टॉप के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर से लोहे का भारी सरिया नीचे गुजर रही एक कार पर आ गिरा। सरिया कार की छत को चीरते हुए अंदर सीट तक जा पहुंचा। गनीमत यह रही कि हादसे के समय कार में

सिर्फ ड्राइवर मौजूद था और उसे गंभीर चोट नहीं आई। इस घटना के बाद हाईवे निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

