कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता Siddaramaiah ने कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य और कर्नाटक में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने राज्यसभा जाने से इनकार करते हुए साफ कहा कि वह कर्नाटक में ही सक्रिय राजनीति करना

चाहते हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सिद्धारमैया के सार्वजनिक जीवन और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व अब कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी कर रहा है। राज्य में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए चार डिप्टी सीएम बनाए जाने पर भी चर्चा चल रही है।

