पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित ‘पी गैलेक्सी हाउस’ इन दिनों काफी चर्चा में है। तृणमूल कांग्रेस नेता प्रोसेनजीत साहा की गिरफ्तारी के बाद यह आलीशान घर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रंगदारी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए प्रोसेनजीत साहा का यह घर अपने भव्य डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर को लेकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर का विशाल प्रवेश द्वार, महंगे लकड़ी के फर्नीचर, आधुनिक सजावट और शानदार इंटीरियर किसी लग्जरी होटल जैसा दिखाई देता है। प्रोसेनजीत साहा बांदीपुर पंचायत के उपप्रमुख और तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता बताए जाते हैं। उन पर लंबे समय से दबंगई, रंगदारी और प्रभाव का इस्तेमाल कर गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, जलजमीन भरकर बेचने समेत कई आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के बाद ‘पी गैलेक्सी हाउस’ इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

