ट्विशा मर्डर केस में बड़ा खुलासा! CBI करेगी आखिरी पलों का वर्चुअल रीकंस्ट्रक्श |

ट्विशा मर्डर केस में बड़ा खुलासा! CBI करेगी आखिरी पलों का वर्चुअल रीकंस्ट्रक्श |

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। भोपाल की अदालत ने सीबीआई को ट्विशा के पति समर्थ और उसकी सास गिरिबाला सिंह की 5 दिन की रिमांड दे दी है। इससे पहले गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं मुख्य आरोपी समर्थ पहले से रिमांड पर था, जिसकी अवधि अब बढ़ा दी गई है। दोनों आरोपी अब 2 जून तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे।

शुक्रवार को सीबीआई दोनों आरोपियों को भोपाल जिला कोर्ट लेकर पहुंची। दोनों को अलग-अलग गाड़ियों से अदालत लाया गया और एक ही कटघरे में पेश किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अब ट्विशा शर्मा के आखिरी पलों का वर्चुअल रीकंस्ट्रक्शन तैयार कर रही है। जांच एजेंसी सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा, वाई-फाई लॉग, कॉल डिटेल और फॉरेंसिक मैपिंग के जरिए मिनट-दर-मिनट घटनाक्रम जोड़ने में जुटी है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि घटना से पहले और बाद में क्या हुआ, कहीं सबूतों से छेड़छाड़ तो नहीं की गई और क्या किसी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *