उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शुक्रवार को मऊ पहुंचे, जहां उन्होंने अत्याधुनिक ग्रामीण सैनिक अस्पताल का उद्घाटन किया और कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में माफियाओं और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने बिना नाम लिए 2005 के मऊ दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय माफियाओं ने रामलीला और धार्मिक आयोजनों में व्यवधान पैदा किया था।

उन्होंने कहा कि आज स्थिति बदल चुकी है और अब कोई माफिया खुली जीप में पिस्तौल लहराकर किसी हिंदू को धमका नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी ने रामलीला, रामनवमी, शिवरात्रि या किसी धार्मिक आयोजन में बाधा डालने की कोशिश की तो उसकी “रावण और कंस जैसी दुर्गति” होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

