दिल्ली की झुलसा देने वाली गर्मी के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ऑटो चालकों के बीच पहुंचे। बंगाली मार्केट स्थित टोडरमल पार्क में राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों से बातचीत की, उनके साथ खाना खाया और उनकी रोजमर्रा की परेशानियों को समझने की कोशिश की। इस दौरान राहुल गांधी ऑटो ड्राइवर की यूनिफॉर्म में भी नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी ली और लोगों से खुलकर बातचीत की। राहुल गांधी ने कहा कि “किसी की परेशानी उसके हालात में

जीकर ही महसूस की जा सकती है।” दिल्ली की भीषण गर्मी में ऑटो चालकों की जिंदगी और संघर्ष को करीब से समझने की उनकी यह पहल अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कांग्रेस समर्थक इसे आम लोगों से जुड़ाव बता रहे हैं, जबकि राजनीतिक गलियारों में भी इस मुलाकात की चर्चा तेज हो गई है।

