बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Naveen आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। पार्टी की ओर से पहले दावा किया गया था कि यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और कम काफिले की अपील के अनुरूप होगा, लेकिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनका बड़ा काफिला चर्चा में आ गया। जानकारी के मुताबिक, उनके काफिले में 35 से अधिक वाहन शामिल थे, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की गाड़ियां भी मौजूद थीं। एयरपोर्ट पर बड़ी

संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता Garima Dasauni ने कहा कि सादगी की बात केवल भाषणों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत में बड़े काफिले निकाले जाते हैं। फिलहाल बीजेपी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। नितिन नवीन अपने दौरे के दौरान ऋषिकेश गंगा आरती में शामिल होंगे और संगठनात्मक बैठकों की भी समीक्षा करेंगे।

