झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हजारीबाग के बैनर तले जिले के कलेक्टरीएट में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को घरेलू हिंसा, डायन-भूत प्रतिषेध अधिनियम, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, यौन शोषण से संबंधित, पोक्सो एक्ट, मोटर वाहन कानून, बाल श्रम तथा अन्य विधिक विषयों की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि छोटे-छोटे आपसी विवादों का समाधान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बातचीत एवं समन्वय द्वारा निःशुल्क कराया जा सकता है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने

की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित निष्पादन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं टोल फ्री नंबर 15100 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में भी जागरूक किया गया। *कार्यक्रम मे कई महिला पुरुष, सहित पी एल वी राजेश कुमार,सनी कुमार, रंजीत राणा, वसीम अंसारी एवं मो आरिफ आदि कई लोग उपस्थित थे।

