Pakur में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बार शहर के बीचों-बीच स्थित सिदो-कान्हो पार्क के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, जानकीनगर निवासी जैनुल शेख की सुपर स्प्लेंडर बाइक (JH 16 E 9250) उस समय चोरी हो गई जब वह पार्क के पास गाड़ी खड़ी कर नाश्ता करने गए थे। वापस लौटने पर उनकी बाइक गायब

मिली। पीड़ित ने तुरंत नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में शहर में चोरी की कई घटनाएं सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त के बावजूद ऐसी घटनाओं का होना सवाल खड़े करता है। अब लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

