विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के यूनिवर्सिटी डिपार्मेंट ऑफ मैनेजमेंट में 29 मई 2026 को वो कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड (Vivo Communication Technology Co. Ltd.) द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर MBA/PGDM के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसकी जानकारी देते हुए डॉ मिता रानी सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा Management Trainee (MT) पद हेतु HR, Finance एवं Marketing प्रोफाइल के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। इसमें छात्रों के संचार कौशल, विषय ज्ञान, नेतृत्व क्षमता एवं प्रबंधन दक्षता का मूल्यांकन किया गया।

प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ मोख्तार आलम ने बताया कि कंपनी के HR प्रतिनिधियों ने छात्रों को कॉर्पोरेट संस्कृति एवं करियर अवसरों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पूरे आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ इंटरव्यू में भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के शिक्षकों एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग के निदेशक डॉ. एमडी मोख्तार आलम एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ. मीता रानी सिंह ने कंपनी प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण में सहायक होते हैं।

