झारखंड के पाकुड़ जिले में वन विभाग की टीम ने एक मादा स्पेक्टेकल्ड कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया। यह रेस्क्यू महुआडांगा निवासी मैरी हेम्ब्रम के घर से किया गया, जहां सांप घर के अहाते में रखे ईंटों के ढेर में रह रहा था। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम को मादा कोबरा के साथ 24 अंडे भी मिले। सांप और उसके अंडों को सुरक्षित तरीके से निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया।

इस दौरान इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन पाकुड़ वन प्रमंडल के अली जिब्रान और साहेब मरांडी की टीम द्वारा चलाया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

