केकेएम कॉलेज के बी.एड विभाग में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के बीच क्षय रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में गौरव कुमार (DPC), सुशांत कुमार दुबे एवं मेथुन पाल (STS) उपस्थित रहे। उन्होंने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच एवं सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क उपचार सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है, यदि इसकी समय पर पहचान और सही इलाज किया जाए। इस जागरूकता कार्यक्रम

में बी.एड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया। वक्ताओं ने टीबी मुक्त भारत के निर्माण में जनभागीदारी की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. युगल झा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिमांशु शेखर महाकुर, आत्रयी सरकार, इंद्रनील सरकार, चंद्र ज्ञान तिर्की, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, डॉ. फ्रेडरिक केरकेट्टा, डॉ. आशीष कुमार भारती, कुलदीप पासवान, प्रीतम अविनाश, डॉ. हरिश कुमार पांडेय, कविता कुमारी एवं संगीता तिर्की सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

