लद्दाख में पानी की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लेह में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सिंधु नदी पर बने ‘रॉक चेक डैम’ का उद्घाटन किया। यह परियोजना ‘सिंधु जल समृद्धि अभियान’ के तहत तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना और जल संकट को कम करना है। एलजी वीके सक्सेना ने बताया कि यह डैम पारंपरिक कंक्रीट बांधों से अलग है। इसे नदी तल से निकाले गए बड़े पत्थरों को जोड़कर

बनाया गया है, जिससे पानी का बहाव धीमा होता है और बड़े स्तर पर जल संचयन संभव हो पाता है। अधिकारियों के अनुसार, इस डैम में करीब 40 मिलियन लीटर पानी संग्रहित किया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि यह पर्यावरण-अनुकूल और कम लागत वाला मॉडल हिमालयी क्षेत्रों में जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

