दिल्ली में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। लोगों ने हाथों में बड़े पोस्टर और बैनर लेकर अपनी बात रखी। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने देश में

भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। उनका कहना था कि इस कदम से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सम्मान और विश्वास मजबूत होगा। ईद के मौके पर उठी इस मांग को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

